ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / crime / पटना में गोली मारकर दो युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना में गोली मारकर दो युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

07-Sep-2022 07:39 AM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। राजधानी पटना के पटना सिटी में बदमाशों ने स्कूटी पर सवार दो युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित लोहा फैक्ट्री के पास की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल ले गई। यहां एक युवक को  NMCH में भर्ती कराया गया। 



हॉस्पिटल ले जाते ही डॉक्टर ने दोनो युवक को मृत घोषित कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती मृतक युवक की पहचान गुलजारबाग के दादर मंडी के रहने वाले वाले 25 साल के जमीन कारोबारी सौरभ कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है। जबकि, दूसरा NMCH में इलाज के लिए भेजा गया मृतक मोटर पाट्स विक्रेता चंदन कुमार है। 



दोनो युवक को गोली किसने और क्यों मारी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का कहना है कि मृतक चंदन मोटर पाट्स का दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार हो कर घर लौट रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी है। दोनो युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।