Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
26-May-2021 08:49 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार कम ज़रूर हुई है लेकिन अभी भी इसका कहर जारी है. वहीं कोरोना से अपनों को खोने वाले लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां कोरोना से मां की मौत होने के बाद बेटी ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
घटना पाटलिपुत्र थाना इलाके के राजापुर मैनपुरा की है. मृतका का नाम पल्लवी है. बताया जा रहा है कि पल्लवी की मां की मौत पिछले महीने 27 अप्रैल को कोरोना से हो गई थी. मां की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी. मंगलवार की दोपहर को जब उसके पिता और अन्य परिजन घर पर नहीं थे तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. उसके बाद साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई.
पल्लवी के पिता जब घर लौटे तो देखा कि कमरा बंद है. उन्होंने आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं आई. उसके बाद कमरे के गेट को किसी तरह खोला गया तो वह फंदे से लटक रही थी और पल्लवी की मौत हो चुकी थी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पिता ने थाने में दिए आवेदन में मां की मौत के बाद उसके डिप्रेशन में होने का जिक्र किया है.