ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / crime / पटना में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, एम्स की पांचवीं मंजिल से लगाई...

पटना में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, एम्स की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग

27-May-2021 09:52 AM

PATNA : बिहार में कोरोना की रफ़्तार कम ज़रूर हुई है लेकिन अभी भी इसका कहर जारी है. लोगों में कोरोना का डर अभी भी बरक़रार है. इसके साथ ही कई कोरोना मरीज भी संक्रमण की वजह से डिप्रेशन का शिकार होकर गलत कदम उठा ले रहे हैं. ताजा मामला पटना एम्स का है जहां कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना मरीज ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान बेगूसराय के चिरतौला गांव निवासी रामचंद्र साह (55) के रूप में हुई है. पटना एम्‍स में इलाजरत रामचंद के बेटे गोपाल साह ने बताया कि उनकी पिता से बातचीत हुई थी. वे काफी घबराए हुए लग रहे थे. उन्होंने कहा था कि वे जीवित नहीं बच सकेंगे और शाम को छलांग लगा दी. गंभीर हालत में डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. 


मृतक के बेटे ने बताया कि रामचंद्र साह बेंगलुरु के एक राइस मिल में लेबर कांट्रेक्टर का काम करते थे और 2 मई को ही बेंगलुरु से अपने घर लौटे थे 12 मई को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उनकी कोरोना जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए. 18 मई को रामचंद्र साह को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती किया गया था. अब रामचंद्र साह की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. 


गौरतलब है कि कोरोना का कहर अब के साथ-साथ उनके अपनों पर भी पड़ने लगा है. कोरोना से अपनों को खोने वाले लोग डिप्रेशन का शिकार होकर खुदकुशी जैसे कदम उठा ले रहे हैं. बीते दिन पाटलिपुत्र थाना इलाके के राजापुर मैनपुरा की रहने वाली एक लड़की ने भी अपनी मां को खोने के गम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.