ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / crime / पटना में एडीएम के बेटे की हत्या, सहरसा में पोस्टेड हैं पिता.. गंगा...

पटना में एडीएम के बेटे की हत्या, सहरसा में पोस्टेड हैं पिता.. गंगा नदी में मिला शव

15-Jul-2021 08:01 AM

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पटना में एक एडीएम के बेटे की हत्या ईंट पत्थर से कूचकर कर दी गई और अपराधियों ने शव गंगा नदी में फेंक दिया। सहरसा में एडीएम के पद पर तैनात पुरुषोत्तम पासवान के इकलौते बेटे दीपक पुरुषोत्तम की अपराधियों ने हत्या कर दी है। दीपक का शव बुधवार की देर शाम गंगा नदी से बरामद किया गया। 


सहरसा के एडीएम पुरुषोत्तम पासवान का परिवार पटना के नागेश्वर कॉलोनी में रहता है। बोरिंग रोड इलाके में रहने वाले दीपक पुरुषोत्तम का शव बुरी हालत में गंगा नदी से निकाला गया है। 30 साल के दीपक की लाश को देखने से पता चलता है कि उसकी हत्या ईंट पत्थर से कूचकर कर दी गई है। दीपक के मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से अपने घर आ गया था और फिलहाल पटना में ही रह रहा था। 


घटना के बाद दीपक के पिता ने बताया है कि उनका बेटा हर दिन अपने दोस्तों के साथ दीघा घाट जाया करता था। मंगलवार की शाम भी वह दीघा घाट निकला था लेकिन जब नहीं लौटा तो घर वालों को फिक्र हुई। इस बाबत दीघा थाने में दीपक की गुमशुदगी का सनहा भी दर्ज कराया गया था। बुधवार को उसके मोबाइल से शाम में फोन आया कि किसी की लाश दीघा घाट के किनारे गंगा नदी में तैर रही है। दीपक के पिता को आशंका है कि उनका बेटा किसी बड़ी साजिश का शिकार हुआ है उन्होंने अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। दीपक के दोस्तों से पुलिस संपर्क साधने में जुटी हुई है।