GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
19-May-2021 09:33 AM
DESK: पटना के बेली रोड स्थित एक बड़े निजी हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कोरोना संक्रमित पीड़ित महिला की मौत हो गयी। मृतका की बेटी ने मां के साथ अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मृतका की बेटी आज सुबह थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची जहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद महिला को 15 मई को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मृतका की बेटी ने बताया था कि वह जब अपनी मां से मिलने पहुंची थी तब मां का हाथ-पैर बंधा हुआ था। जब हॉस्पिटल के कर्मचारियों से इस संबंध में बात की तब उन्होंने कहा कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन जब उसने अपनी मां से बात की तब उनकी मां ने बताया था कि उनके साथ गलत हुआ है।
जिसके बाद महिला की बेटी ने सोशल साइट पर मां के बयान का वीडियो जारी किया जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने गलत किया है। सोमवार को आईसीयू में भर्ती महिला के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया था। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग भी सामने आया। महिला आयोग ने कहा कि महामारी के दौरान अस्पतालों में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर आयोग भी चिंतित है।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आईसीयू में इलाज के दौरान एक मरीज के रिश्तेदार द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया गया। आंतरिक जांच में पाए गए तथ्यों के आधार हम आरोपों का खंडन करते हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हम भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह बिल्कुल गलत आरोप है। आज पीड़ित महिला की मौत हो गयी है। मां की मौत के लिए उनकी बेटी ने अस्पताल के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। मां की मौत के बाद मृतका की बेटी आज प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची जहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।