बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
01-Aug-2022 08:29 AM
PATNA : बिहार में साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, इस पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी एक्टिव दिख रही है। इसी बीच पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके से ठगी करने वाले राष्ट्रीय स्तर के गैंग के एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग द्वारा देश के कई राज्यों के लोगों को लाखों-करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था। इस गैंग का मकसद था कि भोले-भाले लोगों को गाड़ियों की एजेंसी देने के नाम पर अगला शिकार बनाया जाए।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान 23 साल के आकाश कुमार के रूप में की गई है, जिसे पटना और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़, वह नालंदा जिले के कतरीसराय थानांतर्गत गंगापुर का रहने वाला है। पिछले एक साल से आकाश (के) सेक्टर में दो रूम का फ्लैट किराये पर लेकर रह रहा था। उस पर तेलंगाना के साईबराबाद के पंचायत ऑफिस गांव के रहने वाले चिलुका विजय कुमार से एक मोटर्स की एजेंसी दिलवाने के नाम पर 29 लाख रुपये ठगी करने का आरोप था। इसके बाद तेलंगाना पुलिस हरकत में आई और उसकी खोजबीन करते हुए पटना पहुंच गई।
पुलिस ने आकाश के रूम से 33 लाख नकद रुपये, हीरे की अंगूठी और 'हार के साथ ही पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को तेलंगाना पुलिस अपने साथ ले जाएगी। उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। हर महीने दो करोड़ का ट्रांजैक्शन, पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि गिरोह के सदस्य हर महीने साइबर ठगी से दो करोड़ रुपये उड़ा लेते थे।