BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
29-Sep-2025 07:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक विदेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। जांच में उसकी पहचान नाइजीरिया के रहने वाले 55 वर्षीय अफियाए अलीअमिन मुहम्मद के रूप में हुई। वह नेपाल की काठमांडू सेंट्रल जेल से हाल ही में हुई हिंसा और उपद्रव के दौरान फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार, यह विदेशी नागरिक 2010 से नेपाल में नारकोटिक्स केस में सजा काट रहा था और सजा प्राप्त कैदी था। हाल की हिंसक घटनाओं के दौरान वह जेल से भाग निकला और भारत-नेपाल बॉर्डर के रास्ते जयनगर स्टेशन तक पहुंच गया।
जयनगर आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, उसके पास से मोबाइल फोन, बैग, भारतीय रुपए, अमेरिकी डॉलर और अन्य सामान बरामद किया गया। तत्काल इस संबंध में एसएसबी, जीआरपी, आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को सूचित किया गया।
नेपाल पुलिस और एपीएफ से सत्यापन के बाद पुष्टि हुई कि यह वही व्यक्ति है जो नेपाल की जेल से फरार हुआ था। इसके बाद, उसे भारत-नेपाल बॉर्डर के इनरवा बॉर्डर पिलर के पास, दोनों देशों के अधिकारियों की मौजूदगी में कागजी प्रक्रिया के तहत नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में आरपीएफ के उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार, एसआई अनुज कुमार, एसएसबी के सहायक कमांडेंट दर्पण दुहन, निरीक्षक सोमलाल, नेपाल पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम महतो, अनिल कुमार यादव, एपीएफ के निरीक्षक रंजीत कुमार तिवारी और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी