सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
11-Jun-2022 08:17 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव उसी के कमरे से बरामद किया गया है। यह घटना मुशहरी थाना इलाके के रजवाड़ा गांव की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। नवविवाहिता के शव को देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की बातें की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, मृत महिला की पहचान 18 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। थानेदार शशिभूषण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आई है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इस घटना की जानकारी के बाद मृत महिला के मायके वाले भी पहुंचे गए हैं। मृतका के परिजनों के बयान उस आधार पर FIR दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बता दें कि जब पुलिस की पूछताछ में पता चला कि चांदनी ने 6 महीने पहले ही अपने प्रेमी नीरज से शादी की थी। चांदनी के परिवार वालों का आरोप है की शादी के कुछ दिन के बाद से ही नीरज दहेज की मांग करने लगा। जब दहेज नहीं मिला तो वो महिला के साथ मारपीट करने लगा। चांदनी का मायका भी राजवाड़ा में ही है।

बताया जा रहा है कि मृतका के गले पर काले निशान है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। इस घटना के बाद पति समेत पूरा ससुराल फरार है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।