ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर...

Home / crime / बिहार पुलिस के SHO की शर्मनाक करतूत: बाल खींचते हुए महिला को मारे...

बिहार पुलिस के SHO की शर्मनाक करतूत: बाल खींचते हुए महिला को मारे थप्पड़, गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

Bihar Police News: नालंदा के थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल हुई।

31-Jan-2026 03:28 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Police News: बिहार में सुशासन और महिला सम्मान के बड़े-बड़े दावों के बीच नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर दिया है। जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में कानून के रखवाले ही ‘गुंडागर्दी’ पर उतारू नजर आए।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए एक महिला के बाल खींचते और उसे थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया पुलिस बल के साथ रामवचन गोप को न्यायालय के आदेश पर रात के अंधेरे में गिरफ्तार करने पहुंचे थे। 


गिरफ्तारी के दौरान परिजनों और महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। नियमानुसार, महिलाओं से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को आगे किया जाना चाहिए था, लेकिन थानाध्यक्ष ने संयम खो दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि थानाध्यक्ष खुद महिलाओं के साथ हाथापाई कर रहे हैं और एक महिला को प्रताड़ित कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं, लेकिन ऐसे पुलिस पदाधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की गई थी।


हालांकि सवाल यह उठता है कि क्या विरोध को शांत करने का तरीका एक महिला के साथ सरेआम मारपीट करना है? घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।