सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
24-Jun-2023 05:55 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में एक प्रेमी को प्रेमिका के शादी के बाद भी प्यार करना भारी पड़ गया. बता दें जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बता दें घटना पीरबिगहा ओपी थाना इलाके में का है जहां युवक का शव मिला. मृतक की पहचान पीरबिगहा ओपी थाना इलाके के लहासी बिगहा गांव निवासी कपिल प्रसाद यादव के 22 साल के बेटे पिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि पिंटू कुमार का खुदागंज थाना इलाके के एक गांव के युवती से प्यार करता था.
वही जब पिंटू कुमार से युवती की प्रेम प्रसंग की भनक युवती के परिजनों लगी तो जल्द ही 21 मई को उसकी शादी करा दी गई. शादी के बाद भी युवक और युवती फोन से बात कर रही थी. शादी के कुछ दिन बाद छह जून को प्रेमिका अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ भाग गई. भागने के बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले में पिंटू के भाई सिंटू कुमार ने बताया कि उसका भाई हिलसा थाना के खोरमपुर में रहकर पढ़ाई करता था. उसी इलाके से पिंटू का अपहरण हुआ था. भाई की बेरहमी पिटाई कर बाजार में छोड़ दिया गया था. फोन से सूचना मिली तो भाई को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया. लेकिन शनिवार को पटना ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया. प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला लग रहा है. जांच की जा रही है. जल्द आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. फिलहाल युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.