ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / crime / नालंदा : बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाने निकली लड़की के साथ...

नालंदा : बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाने निकली लड़की के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

11-Nov-2021 12:43 PM

NALANDA : छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाली निकली लड़की के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं इन लोगों ने लड़की से दुष्कर्म का वीडियो भी तैयार कर लिया है। घटना थरथरी थाना इलाके के एक गांव की है। 


घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात चंडी डीह गांव के चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। चंडी-सरमेरा स्टेट हाईवे 78 के किनारे यह घटना हुई है। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पीड़िता को खेत से अस्त-व्यस्त हालत में रिकवर किया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि पीड़िता को उसका बॉयफ्रेंड अपने साथ बाइक पर चंडी ले गया था। चंडी डीह गांव के पास दोनों स्टेट हाईवे के किनारे बैठे थे इसी दौरान में 4 लोग वहां पहुंच गए और गलत हरकत से करने लगे। जब बॉयफ्रेंड और पीड़िता ने विरोध किया तो इन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की मां ने थाने में इस मामले को लेकर कम्प्लेन दर्ज कराई है जिसमें 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता की मां कह रही है कि उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड बहला फुसला कर पीड़िता को अपने साथ ले गया और फिर बाकी लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।