सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
07-Jun-2022 09:55 AM
BAGAHA: इस वक़्त की खबर बगहा से आ रही है, जहां हैवानियत की सारी सिमा पार हो गई है। नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के अंतर्गत एक छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया है। पीड़ित का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि देर रात पीड़ित शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अनिल सिन्हा ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित की मां ने बताया कि घर के बगल में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात के तकरीबन 1 बजे वह शौच के लिए बाहर निकली। इसी दौरान एक बच्चे के पिता कन्हैया ने अपने हैवानियत को पार करते हुए छात्रा ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
वहीं, इस घटना के बाद कन्हैया ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद छात्रा डर से अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताई। लेकिन बाद में छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों को संदेह हुआ। पूछताछ करने के बाद छात्रा ने सारी बात बताई। जसिके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। जब इसकी जानकारी आरोपी पड़ोसी कन्हैया को मिली तो वो मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।