1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
24-Jun-2020 06:58 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : जिले में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण के बाद जमकर हंगामा हुआ है। परिजनों ने दलसिंहसराय -विशनपुर रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मौके पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस दौरान घंटों सड़क जाम की स्थिति बनी रही।
उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव से मंगलवार की रात एक दलित नाबालिग लड़की का अपहरण बाईक सवार अपराधियों ने उस वक्त कर लिया जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। अपहृता की पहचान मालती पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी रामसेवक पासवान की 15 साल की पुत्री गुड़िया कुमारी( बदला हुआ नाम) के रूप मे की गयी है। गुड़िया ने इसी साल बिहार बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय- विशनपुर पथ को मालती चौक के पास बांस बल्ला लगाकर पूरी तरह जाम कर दिया। इस जाम के कारण सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। सड़क जाम कर रहे लोग जामस्थल पर एसपी और दलसिंहसराय एसडीपीओ को बुलाने के साथ ही अपहृता की बरामदगी की मांग पर अड़े हुए थे।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गयी है। घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहृता गुड़िया मंगलवार की रात खाना खाकर अपनी मां के साथ घर मे सोई हुई थी । घर के मुख्य दरवाजे पर बने बांस का दरबाजा तोड़कर घर मे करीब 12 से 15 की संख्या मे अपराधी घुस गए और मां के साथ सो रही गुड़िया को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे। जब इसका विरोध अपहृता की मां ने किया तो अपराधियों ने अपहृता के मां को उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। गुड़िया के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई अविनाश कुमार पासवान जब अपनी बहन को बचाने के लिए अपराधियों से भिड़ा तो अपराधियों ने उसे भी पिस्तौल के बट से मारा जिसके कारण वह भी बेहोश हो गया। इस तरह अपहृता के भाई और मां को मारपीट कर अपराधी लड़की को अपने मोटरसाईकिल पर बिठाकर फरार हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने शक के आधार पर मालती पंचायत के बेदौलिया गांव के एक युवक विवेक कुमार को पकड़कर स्थानीय उजियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। अपहृता के परिजनो का कहना है कि लड़की का अपहरण करने वाले युवक मुफ्फ्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव के रहने वाले प्रेम कुमार राम और उसके शागिर्दों का ग्रामीण विवेक कुमार राम के घर आना जाना लगा रहता था। इसलिए इस घटना मे विवेक कुमार के भी शामिल होने की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है।
अपहृता के पिता राम सेवक पासवान घर से बाहर रहकर टैक्सी चलाते हैं। जिससे उनका घर परिवार का भरण पोषण होता है। घटना के वक्त अपहृता के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जामस्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक प्रशासन अपहृत लड़की को बरामद और अपहर्ता को गिरफ्तार नहीं करती है तब तक आंदोलन किया जाएगा।