नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
25-Apr-2021 01:05 PM
BANKA: नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला बांका में सामने आया है। घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास की है। जहां दो बहसी युवकों ने गैंगरेप की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गये जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन दोनों आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है।
गैंगरेप की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि लाइन होटल के पास दो युवक अचानक आए और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गये। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब मनचलों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जबरन नशा खिला दिया। नशे में होने के बाद दोनों युवकों ने बारी-बारी से मुंह काला किया। पीड़िता को जब होश आया तो वह चिख-चिख कर रोने लगी। जिसके बाद इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने पंजवारा थाने में मामला दर्ज कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।