ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / crime / मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सात लाख रुपये भी लूटे

मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सात लाख रुपये भी लूटे

26-Dec-2020 09:03 AM

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधी लगातार बडे वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल साबित हो रही है. 

ताजा मामला जिले के कुढ़नी के परैया की है, शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे खाद-बीज के कारोबारी की अपरधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. मृतक की पहचान 38 साल के प्राभाकर झा के रुप में की गई है.

 शुक्रवार की शाम कारोबारी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी दो बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया और अपराधी की गिरफ्तार की मांग करने लगे. मौके से पुलिस ने तीन नाइन एमएम का खोखा भी बरामद किया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शाम सात बजे मनियारी के बाघी स्टेट स्थित दुकान बंद कर कारोबारी अकेले बाइक से गांव कुढ़नी के परैया लौट रहे थे. तभी लुटेरों ने घर से पांच सौ मीटर पहले घेर लिया औऱ गोली मारकर रुपये लूटकर फरार हो गए.