रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए
09-Mar-2021 03:20 PM
By saif ali
MUNGER : मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सोना-चांदी के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4.5 किलो चांदी और 50 ग्राम सोना सहित 25 हजार रुपया बरामद किया है.
पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर के SDPO नंदजी प्रसाद ने बताया कि मुंगेर SP मानवजीत सिंह ढिल्लो के निर्देश पर छापेमारी कर DIU की टीम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में 5 ज्वेलर भी शामिल हैं.
SDPO ने बताया कि 4 मार्च की रात मुंगेर सदर अस्पताल के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक के घर भीषण चोरी हुई थी . इस दौरान चोरों ने उनके घर से 10 लाख के जेवर और 50 हज़ार रुपए की चोरी की थी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और पुलिस ने इसी के आधार पर गुलज़ार पोखर से मो राजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जिसके बाद राजा की निशानदेही पर 5 ज्वेलर सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार किए गए ज्वेलर ने चोरों से चोरी की जेवर खरीदी थी. पकड़े गए चोर ने बताया कि ये ज्वेलर उनसे चोरी के जेवर की खरीद का काम करते थे. गिरफ्तार ज्वेलर के पास से पुलिस ने चोरी का चांदी बरामद किया है.