ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: बिहार के युवक की तमिलनाडु में हत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Bihar News: बिहार के मोतिहारी ज़िले के लमौनिया गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

07-Aug-2025 09:59 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत अंतर्गत लमौनिया गांव के रहने वाले एक युवक की तमिलनाडु में हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विजय महतो के 21 वर्षीय पुत्र रंगीला कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ महीने पहले मजदूरी के लिए तमिलनाडु के सिपकाट सिंबुलम इलाके में गया था।


परिजनों के अनुसार, रंगीला पिछले 10 दिनों से लापता था। जब उसके दोस्तों ने संपर्क नहीं होने पर परिवार को सूचना दी, तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। तमिलनाडु पुलिस ने छानबीन शुरू की और बुधवार को एक जंगल क्षेत्र से रंगीला का शव बरामद किया, जो एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।


मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर इसे हत्या की साजिश बताया है। उनका कहना है कि युवक की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


रंगीला के घर मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर इकट्ठा हो गई और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। रंगीला अपने छह भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।


मृतक के पिता विजय महतो ने बताया है कि "मेरा बेटा मेहनत करने गया था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमें न्याय चाहिए। जिसने भी ये किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।" ग्रामीणों का कहना है कि "गांव का हर कोई स्तब्ध है। रंगीला सीधा-साधा लड़का था। इस तरह की घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस के बीच समन्वय बनाकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट