ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / crime / बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: CSP में 2 लाख 70 हजार की...

बिहार में अपराधी हुए बेखौफ: CSP में 2 लाख 70 हजार की लूट, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

13-May-2023 05:57 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन लूट की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला राज्य के पूर्वी चंपारण से है जहां लूट की वारदात की घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गए. 


वही घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना DSP और ढ़ाका पुलिस मौके पर पहुंची. घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के सराठा बाजार पर स्थित फिनो बैंक के CSP की है. मिली जानकारी के अनुसार सराठा बाजार पर एक भाड़े के मकान में सूरज कुमार फिनो बैंक के CSP का संचालन करता है. आज यानी शनिवार को एक बाइक पर तीन युवक सीएसपी पर आए और तीस हजार रुपया SBI के खाता से निकालने की बात कही, तो CSP संचालक सूरज ने 10 हजार से अधिक राशि की निकासी नहीं होने की बात युवकों को बतायी. एक युवक ने 10 हजार रुपया हीं निकासी करने की बात कहते हुए फिंगर प्रिंट लगाया. उसके बाद सूरज के कैश काउंटर खोलते ही अपराधियों ने उसपर पिस्तौल तान दी.


 एक अपराधी ने घटना का विरोध करने पर सूरज पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल  हो गया. इसके बाद अपराधी सीएसपी के कैश काउंटर से 2 लाख 70 हजार रुपया निकल लिए और चलते बने. फिर तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए बहलोलपुर ढाका मुख्य पथ की ओर फरार हो गए.