ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, गले और चेहरे पर 15 से अधिक वार; पैसों के विवाद में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी के व्यवसायी नीरज कुमार की फिरौती और साइबर ठगी के विवाद में हत्या कर दी गई. कारोबारी का शव मुजफ्फरपुर से बरामद हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

12-Aug-2025 07:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृदबान परसौनी गांव के लापता व्यवसायी नीरज कुमार का शव मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद हुआ है। शव पर गले और चेहरे पर 15 से अधिक चाकू के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी निर्मम हत्या कर शव को फेंका गया था।


नीरज कुमार, जो सैनिक कैंटीन में दुकान चलाते थे, आखिरी बार वहीं पर देखे गए थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर निवासी शुभम कुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आया और बकाया राशि देने के बहाने नीरज को अपने साथ ले गया। इसके बाद नीरज की पत्नी के मोबाइल पर 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई।


हत्या की सूचना मिलते ही मोतिहारी पुलिस ने सक्रियता दिखाई और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि शुभम कुमार एक साइबर फ्रॉड है, जो लोगों से ठगी कर पैसे अपने दोस्तों के खातों में ट्रांसफर करवाता था। बताया जा रहा है कि इसी तरह के पैसों का लेन-देन नीरज कुमार के साथ भी था।


पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और शुभम कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पारू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया गया। चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस हत्या में कुल छह लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।