सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
08-Jun-2022 02:02 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में कुछ युवकों को मोबाइल छीनकर भागना महंगा पड़ गया। ताजा मामला सदर थाना के बसबिट्टी की है, जहां एक युवक से मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे तीन अपराधी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि जख्मी तीनों अपराधी मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति से कोसी सुरक्षा बांध से मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पीछा किया और बसबिट्टी सुपौल मुख्य सड़क अमठो के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवक का पैर टूट गया है तो वहीं अन्य दो युवकों का सर फट गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुपौल सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने बाइक सवार तीनों अपराधी को सुपौल सदर अस्पताल ले गए। सभी जख्मियों का इलाज चल रहा है।
अपराधियों की पहचान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के नुनुपट्टी गांव निवासी मोहम्मद नूर मोहम्मद के बेटे 25 वर्षीय, मोहम्मद सदाम, मल्हनी वार्ड नम्बर 04 निवासी प्रकाश कामत के 25 वर्षीय बेटे गोलू कुमार, बरेल निवासी संजय साह के 30 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है। सुपौल सदर थाना पुलिस ने बताया कि तीनो अपराधी युवक के मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, इसी दौरान सभी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर तीनों को जख्मी अवस्था में सुपौल सदर अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज की जा रही है।