मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
30-Aug-2025 05:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव जागीर टोला, वार्ड-12 में चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव स्कूल परिसर में पिलर से बांधकर छोड़ दिया गया। शनिवार की सुबह परिजनों और पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र के गिदराही निवासी जामुन यादव के बेटे अमोद कुमार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, अमोद शुक्रवार रात करीब 11 बजे मधेपुरा से दवाई लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें जागीर टोला में बुचन ऋषिदेव, पानो देवी, कारी ऋषिदेव सहित 10-12 अज्ञात व्यक्तियों ने पकड़ लिया।
आरोप है कि भीड़ ने उन्हें स्कूल के पिलर से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे बाबुल कुमार ने कहा कि उसके पापा मवेशी खरीद-बिक्री का काम करते थे और चोरी जैसी किसी घटना में शामिल नहीं थे। उन पर झूठा आरोप लगाकर उनकी हत्या कर दी गई। घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।
आरोपी बुचन ऋषिदेव ने दावा किया कि रात करीब एक बजे चार चोर उनके घर में घुसे थे। खड़बड़ाहट सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। इनमें से एक को पकड़कर कारी ऋषिदेव के दरवाजे पर ले जाया गया, और वहां भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे नहीं पता कि किसने पीटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।