ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: नाम- ‘टॉमी’, पिता- ‘पिल्ला’, माता- ‘पेलेनिया’, नाबालिग लड़के ने आवासीय बनाने के लिए किया आवेदन, पुलिस ने दबोचा

Bihar News: मधुबनी जिले में एक लड़के ने अपने कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

05-Aug-2025 04:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर घमासान मचा हुआ है। कभी ट्रैक्टर तो कभी ‘डॉग बाबू’ के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इसी बीच मधुबनी में एक नाबालिग लड़के ने ‘टॉमी’ के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन कर दिया, जिसके बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


दरअसल, मधुबनी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने पालतू कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया। मामले का खुलासा होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते लड़के को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, बाबूबरही प्रखंड के पचरुखी गांव निवासी रमेश कुमार के बेटे सुमन कुमार ने अपने कुत्ते को "टॉमी" नाम से पहचान देते हुए, उसके पिता का नाम "पिला" और माता का नाम "पेलेनिया" दर्ज कराकर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।


यह मामला तब प्रकाश में आया जब आवेदन प्रणाली की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसमें गड़बड़ी की आशंका हुई। एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर बाबूबरही थाना अध्यक्ष चंद्रमणि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की टेक्निकल ट्रैकिंग करवाई। इसके आधार पर सुमन कुमार को उसके घर से हिरासत में ले लिया गया।


बता दें कि हाल ही में पटना के मसौढ़ी में भी कुत्ते के नाम पर प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया था, और अब मधुबनी में इसी तरह की हरकत दोहराई गई है। सुमन कुमार पर बाबूबरही थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी