Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
07-May-2021 08:04 AM
ARARIYA : बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया है. इसको लेकर सभी जरूरी गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं. लेकिन इन गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाने में खुद नेता ही जुटे हुए हैं. दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता का ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई लोग डांस करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो के बारे में जब लोजपा नेता से पूछा गया तो उन्होंने अजीबोगरीब सफाई भी दी है.
मामला अररिया जिले का बताया जा रहा है जहां लोजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार एक शादी समारोह गए हुए थे. उन्होंने वहां राइफल का प्रदर्शन किया और अंधाधुंध हवाई फायरिंग की. शादी समारोह का यह वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि लोजपा नेता ने दिखावे के लिए फायरिंग की है. फायरिंग के दौरान काफी भीड़ थी. कई लोग थिरक रहे थे. वहीं, जब लोजपा नेता से वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास बताया.
लोजपा नेता ओमप्रकाश पोद्दार ने कहा कि वीडियो में मेरी तस्वीर नहीं है. कोई और फायरिंग कर रहा है, मैं नहीं. जबकि उन्हें नजदीक से जानने वाले लोग लगातार वायरल वीडियो पर कॉमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग ओमप्रकाश पोद्दार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात में लोजपा नेता ओमप्रकाश पोद्दार के रिश्तेदार रामकृपाल पोद्दार के बेटे सुमन कुमार पोद्दार की शादी में यह घटना हुई है. हालांकि यह वीडियो एक महीने पहले का बताया जा रहा है.
इधर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि वायरल वीडियो की सूचना उन्हें मिली है, वे छानबीन कर रहे हैं. दोषी पाए जाने उनपर कार्रवाई होगी. वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी.