ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / crime / किसान से 2 लाख 90 हजार की लूट, बैंक से पैसे निकालकर...

किसान से 2 लाख 90 हजार की लूट, बैंक से पैसे निकालकर घर जाने के दौरान 2 लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया

25-Feb-2021 05:52 PM

By AKASH KUMAR


AURANGABAD:  बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे एक किसान से अपराधियों ने 2 लाख 90 हजार रुपये लूट लिया। घटना बारुण थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास की है। जहां थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।


खैरा निवासी पीड़ित किसान अजय ने बताया कि जब वह बारुण बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालकर अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके हाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित किसान ने बैग में 2 लाख 90 हजार रुपये होने की बात कही। लूट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके के लोग भी काफी दहशत में हैं।