ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में तो हद हो गई, दहेज में ससुरालवालों ने...

Bihar Crime News: बिहार में तो हद हो गई, दहेज में ससुरालवालों ने लड़की से मांग ली किडनी; महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ससुराल वालों ने दहेज में लड़की से उसकी किडनी की डिमांड कर दी. महिला ने पति और ससुरालवालों पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

10-Jun-2025 03:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता से दहेज के तौर पर किडनी देने की मांग की गई है। पीड़िता दीप्ति ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पहले उससे पैसे और बाइक की मांग की गई थी, और फिर पति को किडनी डोनेट करने का दबाव डाला गया।


दीप्ति ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार अचानक बदल गया। उस पर मायके से पैसे और बाइक लाने के लिए दबाव बनाया गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई और ताने मारे गए।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के करीब दो साल बाद उसे पता चला कि उसके पति की एक किडनी खराब है। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे धमकाना शुरू किया और कहा कि अगर वह दहेज नहीं ला सकती तो अपनी एक किडनी पति को दान कर दे। शुरुआत में इसे मजाक समझा गया, लेकिन जल्द ही इस पर गंभीर दबाव बनने लगा। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।


इसके बाद दीप्ति अपने मायके लौट गई और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। दीप्ति ने तलाक की मांग की, जिसे उसके पति ने मानने से इनकार कर दिया। महिला थाना में FIR नंबर 38/25 के तहत पति समेत चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि शिकायत मिठनपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।