Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
09-Aug-2025 05:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पूर्णिया जिला के कांप ग्राम पंचायत का वार्ड सदस्य भी शामिल है।
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 8 देसी कट्टे, 7 जिंदा कारतूस, 16 मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो तस्कर पूर्णिया जिले के निवासी हैं, जिनमें से एक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो कांप पंचायत के वार्ड संख्या-5 का निर्वाचित प्रतिनिधि है। वहीं, तीन अन्य तस्कर खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महेशखूंट थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई। पहले चरण में तीन तस्करों को काजीचक से गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच के आधार पर पूर्णिया जिले के दो अन्य तस्कर को महेशखूंट चौक से पकड़ा गया। एसपी ने कहा कि यह गिरोह अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त था और इसके नेटवर्क का विस्तार अन्य जिलों तक भी हो सकता है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।