ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / crime / Katihar News: मखाना निकालने को लेकर आदिवासी समुदाय के बीच जमकर मारपीट, तीर-धनुष...

Katihar News: मखाना निकालने को लेकर आदिवासी समुदाय के बीच जमकर मारपीट, तीर-धनुष से किया हमला; दोनों पक्ष के कई लोग घायल

Katihar News: कटिहार के खैरा गांव में मखाना निकालने को लेकर आदिवासी समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प, तीर-धनुष और धारदार हथियार से हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल।

02-Sep-2025 07:51 PM

By SONU

Katihar News: कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरभेली पंचायत स्थित खैरा गांव में मखाना निकालने को लेकर हुए विवाद में आदिवासी समुदाय के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमे दोनों पक्ष के द्वारा एक-दूसरे पर पारंपरिक हथियार तीर धनुष से हमला बोल दिया। 


घटना के बारे में घायल साझू मुर्मू ,अनिल सोरेन, रामनाथ किस्कू ने बताया कि वो 10 लोग मिलकर बिहार सरकार की जमीन पर मखाना की खेती करते है और आज दूसरे पक्ष के भीमा मुर्मू, मंडन मुर्मू, कुंदन मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, लखन मुर्मू सहित अन्य लोग खेत में पहुंचे और तेज धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमे एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए हैं। 


घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पान हो गई। दूसरे पक्ष के हमले में 4 लोग बिटका मुर्मू, दलजा मुर्मू, सालखू सोरेन,डेनियल मरांडी बुरी तरह घायल है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वही घटना में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।


घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा को संभालते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले को शांत कराने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया है की मखाना उठाने को लेकर विवाद की सूचना मिली और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।