Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
06-Sep-2025 07:01 PM
By FIRST BIHAR
Katihar Crime News: कटिहार जिले में पिछले दस दिनों से लापता युवक सतीश की गुमशुदगी पर चला आ रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
कटिहार पुलिस के अनुसार, सतीश की हत्या किराना दुकानदार बबलू साह, उसके बेटे मयंक, और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर की थी। सतीश बबलू साह की दुकान पर काम करता था और चोरी के शक में उसकी बात-बात में हुई बहस के दौरान ही गुस्से में उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद शव को पहले घर में छुपाया गया, फिर एक बोरे में बंद कर गंगा नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल शव की तलाश अब भी जारी है।यह मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार का है, जहां सतीश रहता था। सतीश के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान था और पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान जब पुलिस ने बबलू साह के बेटे को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सतीश और बबलू साह की बेटी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर परिवार में नाराजगी थी।
हालांकि, कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि यह पहलू शुरू में सामने आया था, लेकिन वर्तमान में हत्या का कारण स्पष्ट रूप से चोरी के शक के कारण हुई बहस ही है। फिलहाल पुलिस शव की तलाश कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
रिपोर्ट: नीतीश कुमार, कटिहार