पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
06-Apr-2026 10:34 PM
By First Bihar
KATIHAR: आजकल ठगी के शिकार ज्यादातर बुजुर्ग हो रहे हैं। इनको विश्वास में लेकर लोग ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कोई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर तो कोई पुलिस पदाधिकारी बताकर बुजुर्ग को अपना शिकार बना रहे हैं। मुंगेर में शातिर ठग ने जहां बुजुर्ग कारोबारी को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता लाखों के जेवरात ठग लिया था वही आज कटिहार में खुद को पुलिस पदाधिकारी बता महिला से भी गहना उतरवा लिया।
कटिहार शहर के व्यस्त बड़ा बाजार इलाके में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवरात उड़ा लिए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।
घटना नगर थाना क्षेत्र की है। 58 वर्षीय शीला अग्रवाल सुबह अपने घर से कचरा फेंकने निकली थीं। तभी एक युवक ने उन्हें रोककर कहा कि “आगे साहब खड़े हैं, वे आपको बुला रहे हैं।” कुछ दूरी पर खड़ा एक व्यक्ति, जिसने मास्क पहन रखा था, खुद को पुलिस अधिकारी बताने लगा।
उसने महिला को डराते हुए कहा कि शहर में लूटपाट बढ़ गई है और इतने गहने पहनकर बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। डर के माहौल में महिला ने अपनी सोने की चेन और कंगन उतार दिए। इसके बाद ठगों ने चालाकी से गहनों को कागज में लपेटने का नाटक किया और एक पुड़िया महिला को थमा दी।
घर पहुंचकर जब शीला अग्रवाल ने पुड़िया खोली, तो उसमें असली गहनों की जगह नकली सामान मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। इस वारदात में करीब 8 से 9 भर सोना, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, ठग लेकर फरार हो गए। घटना में तीन अपराधी शामिल थे, जो ‘हंटर’ बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और बाइक के नंबर का पता लगाने में जुटी है।
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर