सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
08-Jun-2022 12:55 PM
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक व्यक्ति ने जुआ खेलने की लत के कारण 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। यह मामला मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव का बताया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पति समेत पूरा परिवार फरार हो है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका सूरज पासवान की 21वर्षीया पत्नी रूबी देवी बताई जा रही है। मृतका बरबीघा थाना क्षेत्र के पिंजड़े गांव की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि पिछले साल रूबी की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव निवासी सूरज पासवान के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दामाद ग्लैमर गाड़ी की मांग करने लगा। आरोपी पति के बारे में बताया गया कि वो घर में ही शराब पीने और बनाने का भी काम करता था।
वहीं, आरोपी सूरज जुए और नशे की लत में इस तरह पागल हो गया था की पत्नी के गहने तक जुए में हार गया। बीती रात वो फिर नशे की हालत में जुआ खेलने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने पैसे नहीं देने की बात कही तो उसे पीट-पीटकर अदमरा कर दिया। जिसके बाद पड़ोस के लोगो जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रूबी 6 महीने की गर्भवती थी। इस घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई है।
इसकी जानकारी दीपनगर थाना को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।