युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
11-Dec-2019 08:01 AM
By Amit Srivastav
BETTIAH: रेप के बाद जिंदा जलाई गई बेतिया की लड़की जिंदगी की जंग हार गई है. जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही गंभीर रूप से झुलसी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
दरअसल नरकटियागंज के मोहम्मदपुर गांव में 19 साल की एक लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया. कुछ दिन पहले उस लड़की के साथ रेप हुआ था. लड़की गर्भवती थी और रेप की घटना को अंजाम देने वाले युवक पर शादी के लिए वो दबाव बना रही थी. इसी से खफा होकर आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर किरासन तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया.
जिंदा जलाने के बाद लड़की 80 फीसदी झुलस गई है और उसे इलाज के लिए नरकटियागंज से बेतिया रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद पटना ले जाने के क्रम में लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रेप और मर्डर की इस दिल दहला देने वाली घटना से सरकार और सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इस घटना ने एक बार फिर से ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बिहार की बेटियां कब महफूज होंगी और हैवानियत करने वालों में कानून का खौफ कब होगा.