पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
12-Jun-2025 06:30 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से कुछ दिन पहले अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह खबर फर्स्ट बिहार ने भी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मीडिया में यह मामला आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और चार अपराधियों को देवघर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के बारे में बताया जाता है कि ये देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे गैंग के गुर्गे हैं.
जमुई के डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जमुई पुलिस ने गुरूवार को देवघर से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है। जिसकी जानकारी गुरूवार की दोपहर 3 बजे एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर दी है।
बता दें कि डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह ने 10 जून को जमुई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच में यह बात सामने आया कि देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे और सौरभ परिवाल के दोस्त नीतीश झा के जरिए डॉक्टर का मोबाइल नंबर हासिल किया गया। जिसके बाद उन्हें फोन कर 20 लाख रूपये रंगदारी मांगी गयी थी।
गिरफ्तार आरोपियों में केशव दुबे का भाई हरिओम दुबे भी शामिल है। अन्य आरोपियों में विश्वनाथ कापरी, विकास परिवाल उर्फ भाखर और नयन शांडिल्य उर्फ मोनू हैं। इन सभी के पास से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल और सिम बरामद हुआ है।
जांच में पता चला कि रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया सिम कुछ दिन पहले देवघर के खरहौल गांव के नीतीश सिंह से जसीडीह स्टेशन पर चोरी हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों का देवघर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।