Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
25-Aug-2025 10:08 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर समाप्त हो गया है। तभी तो ये लगातार आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन के पास की है जहां 3 की संख्या में आए बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाया। मोबाइल और 5000 हजार रुपया नकद छीन लिया।
जब युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान महनार थाना क्षेत्र के लावापुर पचरुखी गांव के लालाबाबू राय के 15 वर्षीय पुत्र रवि राज के रूप में हुई है। रवि राज ने कोलकाता से बलिया सियालदा एक्प्रेस ट्रेन पकड़ा था। सोमवार की सुबह तीन बजे वह हाजीपुर स्टेशन उतरा था। कोलकाता जाने से पहले हाजीपुर में किराना दुकान में काम करता था।
हाजीपुर मे टेंपू चालक से दोस्ती थी तो इसलिए वह हाजीपुर में ही अपने साथी के साथ रह गया था। शाम 7:00 बजे के करीब उसका साथी हाजीपुर स्टेशन छोड़कर अपने घर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद स्टेशन से बस पकड़कर जाढ़ूआ जाता और वहां से महनार के लिए गाड़ी पकड़ता लेकिन इसी बीच उसके साथ छिनतई की गई। विरोध करने पर 3 बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। इस दौरान दो बदमाश भागने में सफल हो गया।
वही तीसरे को पकड़कर घायल रविराज ने स्टेशन के पास खड़े आरपीएफ के जवान को हवाले करने लगा तब उसे जवान ने कहा कि बाबू छोड़ दो इसको..ई सब का डेली का काम है..तुम अपना इलाज़ करवाओ पहले..जिसके बाद आरपीएफ वहां से चली गयी और अपराधी फरार हो गया। जबकि बुरी तरह घायल युवक रोड पर छटपटाने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने ही इस घटना की सूचना युवक के घरवालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।