ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: गया जिले के चांदपुर गांव में 60 वर्षीय विधवा महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस लूटपाट और निजी रंजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है। मामले में विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द खुलासे का दावा किया गया है।

10-Aug-2025 12:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गया में अपराधियों के दुस्साहस की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में 60 वर्षीय विधवा महिला विपत्ति देवी की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में लूटपाट और निजी रंजिश दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, विपत्ति देवी सूद पर पैसे देती थीं, और आशंका जताई जा रही है कि किसी कर्जदार ने पैसे हड़पने की मंशा से इस हत्या को अंजाम दिया हो सकता है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गया एसएसपी आनंद कुमार ने शेरघाटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम में फॉरेंसिक और टेक्निकल सेल के अधिकारी भी शामिल हैं। साक्ष्य संकलन का काम जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।


घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पुत्र और पुत्री दिल्ली से गया रवाना हो गए हैं। फिलहाल गांव में चर्चा का माहौल है और लोग घटना को लेकर अनुमानों में लगे हैं। एसएसपी आनंद कुमार ने पुष्टि की है कि रोशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में महिला की हत्या हुई है और इस मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।