आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
21-Dec-2022 09:08 AM
VAISHALI: दिन में BPSC की तैयारी और रात में शराब की होम डिलीवरी करने वाले छात्र की गिरफ्तारी के बाद अब एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस बार वैशाली जिले से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी आईपीएस बनकर अधिकारियों पर ही शासन चलाता था। उसकी पोल उस वक्त खुली जब वह शराब के नशे में धुत्त था। खुलासा होते ही उत्पाद विभाग की टीम ने उसे धर-दबोचा।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक 20 दिनों से खुद को आइपीएस बता रहा था और उत्पाद विभाग के कई अधिकारियों को कॉल कर फटकार लगा रहा था। आरोपी महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला अमर कुमार सिंह है। उसकी करतूत सुन शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। खुद को आइपीएस बताकर वह अधिकारियों को फ़ोन करता था और उन्हें शराब की छापेमारी कर लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश देता था। बाद में शक के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम उसके पास पहुंची और नशे की हालत में उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसकी पोल भी खुल गई। ब्रेथ एनालाइजर जांच से उसके शराब पीने की पुष्टि की गई। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, हाजीपुर से भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। लेकिन यहां युवक फ़र्ज़ी आइपीएस नहीं था बल्कि आइपीएस बनने की तैयारी करता था और रात के अंधेरे में शराब की होम डिलीवरी करता था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया।