ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Viral Video: चाचा विधायक हैं, गाड़ी फ्री में जाएगी.. बीजेपी MLA के भतीजे की टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

Viral Video: देवास-भोपाल हाईवे पर भौंरासा टोल प्लाजा पर बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी ने टोलकर्मियों से अभद्रता की। डंडा लहराकर गाली-गलौज की और फ्री में गाड़ी निकालने की जिद पर अड़े रहे।

11-Aug-2025 02:37 PM

By FIRST BIHAR

Viral Video: देवास-भोपाल हाईवे स्थित भौंरासा टोल प्लाजा पर हाटपीपल्या से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भतीजे निखिल चौधरी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निखिल डंडा लहराते हुए टोल कर्मचारियों को धमकाते दिख रहे हैं और कह रहे हैं, "चाचा विधायक हैं... हमारी गाड़ी फ्री में निकलेगी।"


दरअसल, घटना 6 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है, जब निखिल चौधरी अपनी कार से लेन नंबर 10 पर पहुंचे। टोल कर्मियों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत टोल मांगा, लेकिन निखिल ने बिना भुगतान किए बैरियर पार करने की जिद पकड़ ली। इस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया, और हाथ में डंडा लेकर टोल स्टाफ को धमकाने लगा। 


वीडियो में निखिल कहता नजर आ रहा हैं कि मेरा नाम निखिल चौधरी है, तुम मुझे नहीं जानते। चाचा विधायक हैं... मेरी गाड़ी फ्री निकालने दो, नहीं तो तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी कार से उतरकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ में शामिल हो गए। निखिल ने स्टॉपर और बैरिकेड को भी फेंक दिया, जिससे टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की सूचना मिलने पर टोल प्लाजा शिफ्ट इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने भौंरासा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निखिल चौधरी और उनके दो साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। देवास सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।