Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
02-Aug-2025 08:25 PM
By First Bihar
BUXAR: पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड के प्रतिशोध में अब गैंगवार की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी हैं। लेकिन बक्सर पुलिस की सतर्कता ने इस पर ब्रेक लगा दी गयी है। दरअसल जिले के औद्योगिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिसमे चंदन मिश्रा के काफी करीबी माने जानेवाले दुर्गेश उपाध्याय समेत छह बदमाशों को धर दबोचा है।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और हथियार बनाने का जखीरे के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाई जा रही थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दलसागर गांव के दिनेश यादव के घर में हथियार के साथ कई अन्य लोग देखे जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए कल 6 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए तीन पिस्तौल कारतूस के साथ हथियार बनाने वाला जखीरा भी बरामद किया गया। पुलिस की सख्ती में दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड का बदला लेने को लेकर योजना बनाकर बनाई जा रही थी जिसमे जिले के मोस्टवांटेड अपराधी धीरज मिश्रा भी शामिल है। वही बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिनको अपराधियों ने टारगेट किया था उसकी जांच कर सुरक्षा दिया जाएगा।
बक्सर से सुमन्त सिंह की रिपोर्ट