मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
31-Aug-2025 03:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले में बीएमपी-3 में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बैरक के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान सारण जिले के गंगाजल निवासी राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक की बहन संगीता सिंह ने बताया कि उन्हें रात में खबर मिली कि उनके भाई की मृत्यु हो गई है। जब वे सुबह बैरक के कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि उनका भाई पंखे से लटका हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और वहां पांच से छह लोगों के पैरों के निशान भी मौजूद थे।
संगीता सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई राजेश कुमार सिंह लगातार परिवार को यह जानकारी देते थे कि बैरक के कमांडेंट द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और धमकियाँ दी जा रही हैं। वह अक्सर कहते थे कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर जानकारी देते हुए एसआई उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीएमपी-3 में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी