ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार में सिपाही बहाली पेपर लीक का आरोपी अरेस्ट, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का है करीबी; दो साल से था फरार

Bihar Crime News: बिहार सिपाही बहाली पेपर लीक मामले में दो साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी राजकिशोर कुमार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गिरफ्तार कर लिया है।

15-Aug-2025 06:31 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बिहार में सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक के एक लाख के इनामी अभियुक्त राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। संजीव मुखिया का करीबी राजकिशोर बीते दो वर्षों से फरार था और अरवल जिले के करपी प्रखंड के बख्तारी गांव का निवासी है।


EOU के मुताबिक, उसके पास से कई प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे CTET, बिजली विभाग, और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या 01/2023 के कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, बुकलेट नंबर, रोल नंबर, और अन्य निजी जानकारी के साथ एक मोबाइल बरामद किया गया है।


जांच में खुलासा हुआ है कि राजकिशोर के बैंक खाते में लगभग 1.5 करोड़ रुपये जमा हैं, जो परीक्षार्थियों से अवैध तरीके से वसूली गई राशि है। वर्ष 2023 में, राजकिशोर को वॉकी-टॉकी और ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ अरवल थाने में कांड संख्या 504/23 दर्ज है, जिसमें धारा 419, 420, 467, 468, 120(B), 414 भादवि, आईटी एक्ट की धारा 66(D) और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत मामला दर्ज है।


बता दें कि 9 जून 2023 को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 21,391 पदों के लिए बहाली निकाली थी, जिसका प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी EOU को दी गई थी। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम गिरफ्त में आए राजकिशोर से पूछताछ कर रही है।