ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Home / crime / बिहार: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की करतूत, 3 छात्राओं के साथ किया गंदा...

बिहार: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की करतूत, 3 छात्राओं के साथ किया गंदा काम, FIR दर्ज

30-Aug-2022 09:28 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार के सरकारी स्कूल के कई कारनामें आपने सुने होंगे। लेकिन इस बार औरंगाबाद जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र अंजनवां गांव के मध्य विद्यालय का है। इस मामले मे स्कूल के हेडमास्टर के ऊपर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 



आरोपी हेडमास्टर का नाम सत्येंद्र पासवान है, जो मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव का रहने वाला है। इस मामले में मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि यह मामला 25 अगस्त का है। इसको लेकर पीड़ित नाबालिग लड़कियों के पिता ने थाने मे लिखित शिकायत की है। 



पीड़िता के पिता ने बताया कि अंजनवां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सत्येंद्र पासवान उनकी नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर सरस्वती मुहल्ला स्थित अपने किराये के रूम मे ले गया। इस दौरान उसने बच्चियों को डरा धमकार उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब बच्चियों ने विरोध किया तो चुप रहने की धमकी दी। बच्चियों इसकी शिकायत अपने घर के परिजनों से की। इसके बाद परिजनों ने मामले की सच्चाई को जानकर मदनपुर थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है। 



दर्ज शिकायत के आधार पर मदनपुर थाना कांड संख्या -445/22 के तहत पोस्को एक्ट -2012 के अंतर्गत आरोपी हेडमास्टर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई तेज कर दी गयी है।आरोपी हेडमास्टर अपने घर से फरार है। इधर विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने घंटों विद्यालय में आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किया है।