Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
01-Aug-2025 03:02 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में चिरैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में एक 30 वर्षीय विवाहिता कुमारी ब्यूटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चार बच्चों की माँ थी, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका के पति रविंद्र कुमार सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान हैं, जिन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद वे खेत में मवेशी चराने चले गए। घर लौटने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो पीछे से जाकर देखा कि पत्नी फंदे से झूल रही है।
उन्होंने तुरंत उसे उतारकर बेड पर लिटाया और पुलिस तथा ससुरालवालों को सूचना दी। वहीं, मृतका के पिता गोपाल ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है और दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, रविंद्र कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।