ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: शराब माफिया से यारी पड़ी भारी, ऑडियो वायरल होने पर...

Bihar Crime News: शराब माफिया से यारी पड़ी भारी, ऑडियो वायरल होने पर थानेदार और ALTF प्रभारी सस्पेंड

Bihar Crime News: सीवान के नौतन में शराब की खेप पास कराने के मामले में थानाध्यक्ष उमेश पासवान और एएलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामला गंभीर अनियमितता और रिश्वतखोरी से जुड़ा है।

09-Jun-2025 04:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: शराब की अवैध खेप को पास कराने में लिप्त पाए जाने के आरोप में सीवान जिले के नौतन थानाध्यक्ष उमेश पासवान और एएलटीएफ (अवैध शराब विरोधी बल) प्रभारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ अंचलाधिकारी (सीओ) के आवेदन पर नौतन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में थाने का निजी चालक प्रमोद कुमार राम भी आरोपित है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बिहार उत्पाद एवं निषेध अधिनियम के तहत कर्तव्य पालन में विफल रहने के कारण दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि थानों में किसी भी निजी व्यक्ति से कोई भी कार्य नहीं लिया जाएगा। निजी चालक का उपयोग करना अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता का स्पष्ट उदाहरण है।


बता दें कि 1 जून को एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें 20 हजार रुपये में शराब की खेप पास कराने की बातचीत सामने आई थी। इस क्लिप को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्कालीन एसडीपीओ सदर-2 मैरवा, चंदन कुमार और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार झा से संयुक्त जांच कराई।


जांच में यह पुष्टि हुई कि ऑडियो में निजी चालक प्रमोद कुमार राम और कथित शराब तस्कर चीकू सिंह की आवाज है। बातचीत में चालक थानाध्यक्ष और एएलटीएफ प्रभारी को पैसे देने की बात करता पाया गया। मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।