Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल
31-Jul-2025 06:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मुंगेर में अवैध हथियार निर्माताओं के खिलाफ पुलिस कि बड़ी कार्रवाई की है। गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी बहियार स्थित गोढ़ीया नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफास किया है और इस मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके पर से निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है।
दरअसल, मुंगेर मे पुलिस अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी पर नकेल कसने के लिए मुंगेर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम है कि पुलिसिया दविश के कारण अब अवैध हथियार निर्माता जंगल, पहाड़ों और नदी किनारे स्थित बहियारों मे मिनी गन फैक्ट्रीयों का संचालन करने लगे है। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगटा थाना क्षेत्र के पौकड़ी बहियार स्थित गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है।
इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 6 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दा फास किया है। मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि छापेमारी के क्रम मे गोढ़ीया नदी किनारे अवैध हथियार निर्माण कर रहे पांच लोग पुलिस को देख कर भागने लगे जिसके पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया और तीन लोग भागने मे सफल रहे।
पकड़ाए लोगों ने पूछताछ के क्रम मे उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग पौकड़ी गांव के ही रहने वाले है पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों मे से एक का नाम बबलू प्रसाद सिंह उर्फ बबलू मंडल है और दूसरे का नाम राजेन्द्र प्रसाद सिंह है। इनमें से एक बबलू मंडल पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है और एक डेढ़ माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया है। पुलिस ने इनके पास से 3 निर्मित एवं 3 अर्ध निर्मित देशी कट्टा, 7 जिन्दा कारतूस, 1 ड्रिल मशीन, 3 मैगजीन, 4 बैरल, 3 मोबाइल के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार बरामद किया है।