Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
18-Feb-2021 10:36 AM
MUNGER : मुंगेर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में विफल हो जा रही है.
ताजा मामला मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के पुरानी हॉट रोड जलालाबाद की है, जहां अपराधियों ने महिला बैंककर्मी को गोली मार दी. गोली लगने से महिला बैंक कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया है.
घायल महिला की पहचान जमालपुर रामपुर कॉलोनी के रहने वाले राम नरेश शर्मा की बेटी 25 साल की मोनिका कुमारी के रुप में की गई है. मोनिका असरगंज जलालाबाद बंधन बैंक में कार्यरत है. मोनिकाअपने असरगंज जलालाबाद स्थित महेंद्र दास के आवास से दूध लाने बाहर निकली थी, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली मोनिका के दाहिने हाथ में लगी है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.