जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी
09-Feb-2023 09:01 AM
By First Bihar
PATNA: पटना के धनरुआ प्रखंड परिसर स्थित एक स्कूल में आठवीं की नाबालिग छात्रा के प्रेग्नेट होने की सूचना से हड़कंप मचा है. बता दे बुधवार को छात्रा की तबीयत अधिक खराब होने पर स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना परिवार को दी गई. इसके बाद छात्रा की बहन विद्यालय पहुंची और उसे जांच के लिए प्राथमिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) ले आई.
वहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने किशोरी को गर्भवती बताया, जिसके बाद परिवार वालों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद छात्रा भी बिलखकर रोने लगी। किशोरी के गर्भधारण करने' की बात गांव में आग की तरह फैल गई। उसके रिश्तेदार और हित-मित्र अस्पताल पहुंच गए व आरोपित का पता लगाने के लिए किशोरी से पूछताछ करने लगे। बताया जाता है कि छात्रा ने तीन दिन पहले ही अस्पताल में दिखवाने के लिए रसीद कटाई थी और महिला चिकित्सक से दिखाने को लेकर चक्कर लगा रही थी। बहन के आने के बाद उसकी जांच बुधवार को डा. कुमारी विभा ने की तो उसे गर्भवती बताया गया।
जांच के बाद बहन अस्पताल में ही ठहर गई और छात्रा को अस्पताल कर्मी आशा के साथ विद्यालय ले जाने को कहा गया। आशा कर्मी उसे लेकर विद्यालय जाने के लिए निकली। विद्यालय जाने के दौरान में ही हाथ छुड़ाकर भाग निकली। छात्रा पिछले कई माह से घर भी नहीं गई थी। घटना के बाद से विद्यालय का गार्ड अचानक फरार हो गया है। इस संदर्भ में वार्डेन रंटी रटाई बात बोल रही है कि किशोरी के बारे में जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में डाक्टर का कहना है कि इसकी जानकारी वार्डेन को दे दी गई है। घटना के बाद से हड़कंप है।