GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
30-Nov-2022 09:08 AM
MUZAFFARPUR: एक बेटे के लिए उसके मां-बाप ही उसकी दुनिया होते हैं और मां-बाप भी अपने बेटे के लिए जान देने को तैयार रहते हैं लेकिन मुजफ्फरपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर शायद रिश्तों से भरोसा उठ जाए। यहां कलयुगी बेटे ने मां-बाप की एक साथ हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों का शव घर में ही छोड़कर आरोपी बेटा फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जैतपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी है। घटना जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपी धनवत गांव की है। डबल मर्डर की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
जिले के सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपीघनवत गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक घर में अधेर दंपत्ति की लोगों ने डेड बॉडी देखी। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची जैतपुर ओपी पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दंपत्ति के निर्मम हत्या एक ही घर में एक साथ हुई है हत्या के साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कलयुगी बेटे ने ही की है मां-बाप की हत्या हमेशा झगड़ा होते रहता था।
सरोज मुजफ्फरपुर में काम करता था। जब भी वह घर आता था तो मां बाप से मारपीट झगड़ा लड़ाई करता था और वही हत्या कर भाग गया। वहीं दूसरी ओर पूछे जाने पर जैतपुर ओपी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर संजय स्वरूप ने कहा कि अधेड़ दंपति की हत्या की गई है घर में ही डेड बॉडी मिले हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसके बेटे ने हत्या कर दी है। मृतक का बेटा फरार है। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक दम्पति गोपी धनवत गांव के जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी है ।