Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
30-Jul-2025 08:43 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर में नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशुनपुर किशुनदेव हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है। नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया हत्यारा दोस्त रवि किशन को मुजफ्फरपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।
नगर थाना पुलिस ने 21 जुलाई को विशुनपुर किशुनदेव गांव से एक 18 साल के युवक विक्रम कुमार के शव को बरामद किया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि किशन को गिरफ्तार किया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उसे गाली दिया था। जो उसे नागवार गुजरा।
उसने गाली देने के विवाद में तलवार से काटकर दोस्त के मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तलवार को नदी में फेंक दिया और मृतक की बाईक से सुपौल पहुंच गया। मृतक की बाइक और मोबाइल छिपाकर वह मुजफ्फरपुर गया जहां एक होटल में रूम लेकर रहने लगा। पुलिस ने मोबाईल और मोटरसाइकिल दोनों बरामद कर लिया वही आरोपी रवि किशन को गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह किशुनदेव हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया। दोस्त की हत्या करने से पहले रवि किशन ने तलवार के साथ एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिसमें रवि किशन यह कह रहा है कि जिन्दगी में बहुत गलत रास्ता पर चलल बानी, जरूरत पड़ी तो और चलम, एतना को कंफर्म बा कि अपने गांव के एक दू गो दोगला लोगन के वजह से हम अपराधी बनब..
शिवहर, समीर कुमार झा