सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
17-Oct-2022 10:35 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद के पुलिस केंद्र में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के चितबाड़ा के धर्मेंद्र कुमार गिरि की पत्नी अनु कुमारी के रूप में की गई हैं। मृतका के पति पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
मृतका का मायका बिहार के आरा ज़िले की बिहिया गांव में है। घटना को लेकर मृतका के पति धर्मेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि एक साल पहले 2021 में उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि जब वे सैलून से बाल कटाकर घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। इस दौरान उन्होंने आवाज़ दी लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला। काफी देर बाद खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद किसी तरह दरवाज़ा तोड़ कर अंदर कमरे में गया और उसे फंदे से उतरकर आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मायके वालों का आरोप है कि मेरी बेटी को शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और हम लोगों से बात भी नहीं करने देता था।अपनी इकलौती बेटी की शादी 30 अप्रैल 2021 को हिन्दू रीति रिवाज से की थी। शादी के बाद लड़के वालों ने कार की मांग शुरू कर दी। आर्थिक तंगी के कारण देने में हम असमर्थ थे। गाड़ी नहीं मिलने के कारण मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगा और इधर 10 दिनों से लगातार मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना बेटी ने किसी तरह फोन से दी थी। अंत में उसकी हत्या कर दी गई।