रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ
15-Apr-2025 02:05 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध में पत्नी द्वारा पति की हत्या करा दी है। मामला का खुलासा पुलिस ने किया और बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले मिली सिर कटी लाश मिली है। यह शव केंदुआर गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी यादव का था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो हका-बका कर देने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, बिहारी की हत्या उसकी पत्नी रिंकु देवी ने ही करवाई थी। इसके लिए उसने हत्यारे को 35 हजार रुपये भी दिए।
जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी रिंकु देवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका गांव के कई लोगों से अफेयर चल रहा है। जिस कारण उसका पति इसका विरोध करते हुए अक्सर मारपीट करता था। पति ने उसे घर खर्च के लिए रुपये देना भी बंद कर दिया था। इससे परेशान होकर रिंकू ने अपने पति की हत्या की योजना बनाई।
वहीं, महिला ने बताया कि वह बीते 6 महीने से बिहारी यादव के मर्डर की साजिश रच रही थी। बिहारी यादव कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था। पिछले सप्ताह वह घर लौट रहा था। रिंकू ने घर पहुंचने से पहले, रास्ते में ही अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। अपने परिचित बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश में कामयाब हो गई।
जानकारी के अनुसार, रिंकू ने बिहारी को घर आते समय भरको के पास ही गाड़ी से उतरने को कहा और वहां से विलासी नहर के पास ले जाकर बालेश्वर एवं बिजुला के सहयोग उसे धारदार हथियार से काट काट कर मौत के घाट उतार दी। हत्या के लिए उसने बालेश्वर को 35 हजार रुपये भी दिए। पुलिस को सिर कटी लाश 11 अप्रैल को सड़ी-गड़ी हालत में मिली, और बिहारी की हत्या 6 अप्रैल को ही हुई थी।
बता दें कि, रिंकू के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 से 14 साल के बीच है। पिता की हत्या हो गई, मां को जेल हो गई है, ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि बच्चों की परवरिश कौन करेगा। फिलहाल, ग्रामीण जैसे-तैसे बच्चों को संभाल रहे हैं।