Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ
15-Apr-2025 02:47 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: शिवहर जिले के श्यामपुर पंचायत के मुखिया गोलू कुमार को रात बदमाशों ने फोन पर जान मारने से धमकी देते हुए 10 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की है. देर रात बदमाशो नें मुखिया के मोबाइल पर कई बार धमकी दी. कहा “तुझे मारने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई है. अगर जिन्दा रहना है तो 10 लाख रूपये 24 घंटे मे दो”.
मुखिया ने इस बाबत श्यामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें 10 लाख रुपए की रंगदारी की धमकी मिली है. फोन करने वाले ने धमकी दी है कि पैसे न देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी. बता दें कि गोलू सिंह जिले के चर्चित मुखिया हैं, साथ ही डुमरी कटसरी प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष भी हैं. मुखिया के छोटे भाई की शादी इसी माह 28 अप्रैल क़ो है.
पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ है. इसी बीच मुखिया क़ो धमकी मिलने से पुरे परिवार में दहशत फ़ैल गई है. जैसे ही लोगों क़ो मुखिया क़ो धमकी मिलने का पता चला, लोग मुखिया के घऱ पहुंचने लगे हैं. वहीं, सूचना के बाद श्यामपुर भटहा थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मुखिया के घर पहुंच मामले की जानकारी ली है. थाना अध्यक्ष नें बताया कि इस संबंध मे आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
समीर कुमार झा की रिपोर्ट